शोपीस बना पीएचई का पानी टँकी ,आधे किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं वल्लभनगर के ग्रामीण
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- जंप कोयलीबेड़ा के अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम का दर्जा प्राप्त ग्राम पंचायत छोटे कापसी के आश्रित ग्राम बल्लभनगर (पी.व्ही 56) में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए जदोजहद कर पानी के जुगाड़ के लिए भटकना पड़ रहा है,ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचई विभाग के द्वारा गांव में लाखों रुपए खर्च कर पेयजल आपूर्ति के लिए पानी टंकी का निर्माण कराया गया है,पर लाखों रुपए की पानी टंकी शोपीस बनी पड़ी है।

शासन प्रशासन लगातार ग्राम पंचायत को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लाखों रुपए पंचायत के खाते में उपलब्ध करवाते है। पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बता दे की पी.व्ही 56 में लाखों रुपए खर्च कर बड़ा पानी टंकी बनाया गया है इस पानी टंकी से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध भी कराया गया था,मगर कोरोना काल से ग्रामीणों को पानी टंकी से पेयजल सप्लाई बंद कर दिया गया है ग्रामीणों ने कई बार पंचायत के सरपंच एवं सचिव से पेयजल सप्लाई शुरू करने की बात कही,मगर दुर्भाग्य है कि एक साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने में जिम्मेदार नाकाम रहे,वही आज भी ग्रामीण आधे किलोमीटर दूर खेतों से लोगों के निजी बोर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
इस संबंध पर जंप कोयलीबेड़ा सी.ई.ओ ने कहना है कि एक-दो दिन मैं उपयंत्री को भेज कर दिखवाता हूँ कि समस्या कहा आ रही है। जल्दी ही पानी की सप्लाई शुरू करवाई जाएगी।
