बारदा में चार साल पहले बना इंडियन गैस गोदाम, कबाड़ में तब्दील हो रहा गोदाम, बीस किलोमीटर दूर से सिलेंडर लाने मजबूर हैं ग्रामीण

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – ग्राम बारदा में लैम्पस समिति द्वारा गैस गोदाम 4 साल पहले बनाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण के बाद से आज दिनांक तक लैम्पस प्रबंधक के लापरवाही के चलते उपयोग में नही लाया जा सका। इसके निर्माण पर लैम्पस समिति बारदा ने लगभग 10 लाख रुपए खर्च किया। लेकिन, इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। जिस उद्देश्य के तहत इसे बनाया गया वह पूरा नहीं हो सका और लोगों की परेशानी जस की तस बनी हुई है। आज भी लोगों को 20 किलोमीटर दूर पखांजुर, बड़गांव से गैस सिलेंडर लाना पड़ता है। यानी बारदा लैम्पस का गैस गोदाम पूरी तरह कार्य के लिए अनुपयोगी हो गया है,उपयोग हुआ भी तो बस निजी लाभ के लिए ।

ग्रामीणों ने बताया कि किस तरीके से अपने फायदे के लिए बारदा के जिम्मेदार प्रबंधक ने शासन प्रशासन से आई समिति के लाखों रुपये की राशि का बंदरबांट करने के लिए इसका निर्माण करवाया होगा 04 साल पहले गोदाम निर्माण में 10 लाख रुपये खर्च कर बनवाया गया है। जबकि न तो गैस गोदाम में कांक्रीट,छत है,बल्कि ऊपर छत में एटवेस्टर लगवाया गया है। पैसा बचने के चक्कर मे चारों ओर की बाउंड्रीवाल भी तीनो ओर ही बनी एक ओर को गोदाम की दीवार से जोड़ा गया। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बतलाया कि गोदाम निर्माण में 06 लाख के आसपास का खर्चा आया होगा,बाकी बची राशि को आपसे में बंदरबांट किया गया होगा। ग्रामीणों ने बताया कि गोदाम निर्माण में गड़बड़ी तो हुई है जिसकी जांच होनी चाहिए,तभी सच्चाई सामने आ सकती है, जिसका जीता जागता उदाहरण बारदा क्षेत्र के अंतर्गत लैम्पस में देखने को मिल रहा है। यहां गोदाम लगभग 04 साल पहले बनाए गए थे जिनका आज तक कोई उपयोग नही हुआ। लैम्पस बारदा के जिम्मेदार प्रबंधक की लापरवाही के चलते बारदा में लाखों की राशि खर्च करके बनाए गए गोदाम का कोई उपयोग नहीं किया गया। आज यह लाखों की गोदाम देखरेख के अभाव में जीर्णशीर्ण हालात में आ गई है। अगर इन पर सहकारिता विभाग के जिम्मेदार अधिकारी समय रहते ध्यान नहीं देते है, तो यह भवन जल्द ही खंडहर हो जाएंगे।

इस विषय पर लैम्पस प्रबंधक बारदा समीर राय से पूछने पर बताया कि समिति के द्वारा प्रस्ताव पारित कर शासन से अनुमति मांग कर गोदाम का निर्माण कराया गया था,गैस एजेंसी का लाइसेंस नही मिलने की कारण गोदाम बंद पड़ा है। शासन से अनुमति मिलते ही चालू करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *