एक दिवसीय प्रवास पर पखांजुर पहुंचे विधायक अनूप नाग, बापूनगर ग्रामपंचायत के नव निर्वाचित सरपंच के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बापूनगर में नव निर्वाचित महिला सरपंच के शपथ ग्रहण समारोह में अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ग्रामीणों ने बीच पहुंचे, वही विधायक के आगमन पर बापूनगर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच एवं ग्रामीणों ने जोशीला स्वागत किया, विधायक नाग ने बताया बापूनगर ग्रामपंचायत में महिला सरपंच के जीत के पीछे पंचायत के महिलाओं ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, वही विधायक ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना गोठान का उद्घाटन ग्राम पंचायत बापूनगर में किया,अंत में नाग ने ग्रामीणों को भरोसा कायम रखने की बात कही ताकि पंचायत में विकास कार्य किया जा सके वही स्कूली बच्चों के मांग पर बापूनगर से बड़े कापसी तक सड़क निर्माण स्वीकृति प्रदान करने की बात कही साथ ही ग्रामीणों की मांग पर 5.99 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य एवं 2 लाख रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य करने की घोषणा की।
बापूनगर ग्रामपंचायत के नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती सुषमा सरकार ने ग्रामपंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही और ग्रामीणों को तहैदिल से ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझे पर जो आशीर्वाद रूप में जिमेदारी दी है मैं सभी ग्रामीणजनों की निःस्वार्थ सेवा कर सकू यही मेरा जीवन का मूलमंत्र होगा। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अभिजीत (टुलु) भट्टाचार्य,ब्लॉक अध्यक्ष पंकज साहा,सहदेव बछाड़,मनोज सरकार,मोतीलाल शील,हर्षित दास,संजय कीर्तनिया,परिमल हालदार,विधान विस्वास,परितोष मंडल,राकेश मधु,किशोरी सरकार,जयदेव मिस्त्री,ज्योतिष अधिकारी,संजय मंडल,निर्मल विस्वास,प्रफुल्ल कीर्तनिया,रमेश विस्वास,सुखरंजन मिस्त्री,प्रफुल्य सरदार,अरविंद कविराज,मनिंद्र हालदार,खोकन मंडल,श्रीपद विस्वास,कृष्ण मंडल,हीरालाल सरकार, कान्हाई वर,गुलापी ढाली,श्रृति विस्वास,शेफाली सरकार समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
