“बसंत ताटी का अजय सिंह पर हमला: ‘BJP नेताओं के वन भूमि कब्जे पर कब चलेगा बुलडोजर?’”

बीजापुर :- जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बसंत राव ताटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि अजय सिंह कांग्रेस पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रीय दलों से बेदखल नेता है उन्होंने यह भी कहा कि अजय सिंह को समाज सेवक बताने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि उन्होंने एक सच्चे समाज सेवक के रूप में बीजापुर जिले के लिए अब तक किया ही क्या है? उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले के लोग इस बात को भी अच्छी तरह से जानते हैं कि अजय सिंह की छवि किस रूप में है ताटी ने अजय सिंह से सवाल करते हुए कहा कि भोपालपटनम तहसीलदार ने बफर जोन की वन भूमि में आवंटित सैकड़ो अवैध पट्टों को निरस्त किया है जिसमें जनपद पंचायत भोपालपटनम के उपाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता नीलम गणपत का नाम भी शामिल है इसके अलावा गिरजा शंकर तमड़ी, लंकल रामचंद्र जैसे कई भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बफर जोन स्थित वन भूमि में अवैध अतिक्रमण किया है क्या अजय सिंह इन सभी भाजपा नेताओं को भी वन भूमि से बेदखल करने के लिए प्रयास करेंगे? ताटी ने सवाल उठाते हुए कहा कि बफर जोन स्थित वन भूमि में कूट रचित राजस्व दस्तावेजों के आधार पर संचालित आदेश्वर पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के अवैध भवनो पर बुलडोजर चलाकर इन स्कूल संचालकों पर कानूनी कार्यवाही कराने की हिम्मत कब तक करेंगे? उन्होंने यह भी जानना चाहा कि इसी बफर जोन मे स्थित वन भूमि में अवैध अतिक्रमण कर मकान बनाने वाले भाजपा नेता नीलम गणपत के मकान पर बुलडोजर कब तक चलाएंगे इस बात की जानकारी भी जनता को देना होगा अंत में ताटी ने कहा कि अजय सिंह सत्ता से बेदखल होते ही बैखलाकर जन हित के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उल जुलूल बयान बाजी कर सुर्खियों में बने रहना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *