बिहान योजना ने महिलाओं के जीवन में लाई नई सुबह

तेनसिंह सेठिया-
बकावंड। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना का छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर रही है। यही वजह है कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नवा बिहान (नया सबेरा) लाने में सहायक साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन गृहिणी महिलाओं की जीवनचर्या में भी नजर आने लगा है।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत ग्राम पंचायत बकावंड के वैभव लक्ष्मी समूह द्वारा तिरंगा झंडा सिलाई का कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे तिरंगा झंडे बकावंड ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में वितरित किए जाएंगे। ये बहनें अब तक कुल 2000 राष्ट्र ध्वज की सिलाई कर 60 हजार रुपए की आय अर्जित कर चुकी हैं। समूह की सदस्य गीता वैष्णव, रानू बघेल, बारह बार, संपाती गौरेया आदि इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि राष्ट्र ध्वज तैयार करना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। हमें खुशी है कि हमारे द्वारा सिले गए ध्वज पूरे बकावंड ब्लॉक में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराएंगे। उन्होंने बताया कि ध्वज सिलाई से घर बैठे आमदनी हो रही है, हम आत्मनिर्भर बन परिवार चलाने में योगदान देने लगी हैं। समूह कि महिलाओं ने बिहान योजना से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ, बकावंड एसडीएम एवं जनपद सीईओ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *