विकास पुरुष हैं हमारे किरण देव भैया: प्रकाश झा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जगदलपुर के पश्चिम मंडल के अध्यक्ष प्रकाश झा ने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के लिए 7 करोड़ 16 लाख रुपए लागत से कार्य की स्वीकृति कराने के लिए संवेदनशील विकास पुरुष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। बस्तरवासियों की बहुप्रतीक्षित वर्षों पुरानी मांग को हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के प्रयासों पूरी हुई है, जिसका भूमिपूजन हो चुका है और जल्द कार्य पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा मार्ग पर रथ परिचालन के दौरान लाईट बंद होने की समस्या उत्पन्न होती थी । जिसमें जनता एवं व्यापारियों को परेशानी होती थी। बस्तर दशहरा पर्व की महत्ता एवं परंपरा को देखते हमारे संवेदनशील विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने की मांग की थी। श्री देव के आग्रहको मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। श्री झा ने कहा बस्तरवासियों की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है जिसका हमारी भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय की सरकार लगातार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। हमारे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के लगातार अथक प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों हर तरफ विकास कार्य हो रहे हैं। जिसमें बहुप्रतीक्षित सड़क, नाली, जलभराव से निजात दिलाने पुलिया निर्माण, ऐतिहासिक दलपत सागर का सौंदर्यीकरण, उपकेन्द्र निमार्ण, नालंदा लाईब्रेरी निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, एवं अन्य क्षेत्रों में लगातार कार्य योजना के साथ कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *