हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआरपीएफ 226 बटालियन ने निकली मोटर सायकल रैली

सुकमा :– सुकमा जिला अंतर्गत “हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआर.पी. एफ की 226 वीं बटालियन द्वारा आज दिनांक 12/08/2025 को वाहिनी मुख्यालय, गीदम नाला से सुकमा शहर तक एक बाईक रैली का आयोजन किया गया।

इसमें 226 बटालियन के कमाण्डेंट श्री एच.पी. सिंह के साथ बटालियन के अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बाईकर्स का एक जीवंत जुलूस शामिल था, जो तिरंगा लहराते और जयकारे लगाते हुए शहर के प्रमुख स्थलों से गुजरे। पूरे रास्ते को उत्सवी सजावट और देशभक्ति के संदेशों से सजाया गया था। जिससे एक रोगाचंक माहोल बन गया। इसके अतिरिक्त सुकमा पुलिस की टीम के साथ स्थानीय जनता ने भी इस रैली में जुड़कर इस अभियान को एक पूर्ण रूप प्रदान किया। कमाण्डेंट 226 बटा एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा मदर टेरेसा स्कूल (सुकमा) के बच्चों एवं एन.सी.सी के छात्रों तथा सरकारी जूनियर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं तथा स्थानीय निवासियों को तिरंगा वितरित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाने की अपील भी की। उन्होंने लोगों से अपने घर पर एक तिरंगा फहराने एवं सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट #HarGhar Tiranga एवं Selfie With Tiranga के साथ अपलोड करने के लिए भी प्रेरित किया जिससे की जन-जन के अदर राष्ट्र भावना को जागृत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *