हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीएसएफ, जिला बल एवं जनप्रतिनिधियों ने निकली बाईक रैली

राजदीप शर्मा
छोटेकापसी। राष्ट्रीय गौरव और एकता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए,आजादी के अमृत महोत्सव एवं भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बीएसएफ 94 बटालियन,
बांदे पुलिस,बांदे भाजपा मंडल सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा बांदे में शानदार जोशपूर्ण तिरंगा यात्रा (मोटरसाइकिल रैली) निकाल कर आमजन में देश भक्ति की लौ जलाई।

इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को तिरंगे का सम्मान करने और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करने के लिए प्रेरित करना है। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के संबंध में ना केवल प्रेरित किया बल्कि भारत माता की जयजयकार के नारे लगाते हुए देश भक्ति की भावना को जागृत कर एक अलग से माहौल बना दिया। यह रैली
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। यह रैली बटालियन की राष्ट्रीय पहलों में सक्रिय भागीदारी की परंपरा का हिस्सा है। इकाई के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह ने टीएचक्यू बांदे से एवं महिला मोर्चा ने रैली
को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मोटरसाइकिल रैली में लगभग 80 बीएसएफ के जवानों ने भाग लिया। रैली का मार्ग बांदे बाज़ार, अटल चौक और पुलिस थाने से होकर गुज़रा और अंत में टीएचक्यू बांदे पर समाप्त हुआ।

रैली का शुभारंभ महिला मोर्चा ने तिरंगा हाथों में लेकर भारतमाता की जयजयकार के नारे लगाते हुए करवाया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी बांदे मनीष नेताम ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल एवं पुलिस नक्सल विरोधी अभियान’ के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा के लिए भी संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर बल के अफसर, जवानों व पुलिस कर्मी,नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कंपनी कमांडेट राघवेंद्र सिंह ने कहा की कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला, जिसमें बांदे थाना प्रभारी, पुलिस जवान और बांदे तथा आसपास के गाँवों के सौ से अधिक नागरिक रैली में शामिल हुए। ऐसे जन-संपर्क कार्यक्रमों में बीएसएफ के जवानों की सक्रिय भागीदारी न केवल अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाती है बल्कि चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच संबंधों को भी मजबूत करती है।

यात्रा में बीएसएफ 94 बटालियन के कंपनी कमाडेंट राघवेंद्र सिंह,बांदे थाना प्रभारी मनीष नेताम,उपनिरिक्षक गिरीश कुर्रे,मंडल अध्यक्ष एवं जिपं सदस्य सुनीता मंडल,उपाध्यक्ष उत्तम बानिक,दिलीप देवनाथ,परिमल व्यापारी,नीलकमल मंडल,आशिमा साहा,सुनीता सरकार,सीमा बानिक,झरना रैली में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *