कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष लालू राठौर ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर जिले वासियों को दी शुभकामनाएं
बीजापुर :- भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय बीजापुर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह में बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय में सुबह आयोजित इस समारोह में तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया। लालू राठौर ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा, “आज का दिन हमें उन वीर शहीदों की कुर्बानियों को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।” उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को एकता, शांति और समृद्धि की कामना के साथ स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक विक्रम मंडावी ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक संकल्प है कि हम अपने देश और समाज की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। बीजापुर क्षेत्र के विकास और यहाँ के आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा प्रतिबद्ध रही है।” मंडावी ने केंद्र और राज्य सरकार से आदिवासियों के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी की।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, जनपद सदस्य मनोज अवलम, पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे, पूर्व सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद बेन्हुर रावतिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, वरिष्ठ कांग्रेसी जय कुमार नायर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रितेश दास, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, श्यामू गुप्ता, पार्षद ललिता झाड़ी, महिला कांग्रेस हमीदा बेगम, महिला कांग्रेस शेख राजिया, पूर्व पार्षद कविता यादव, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, वरिष्ठ कांग्रेसी मदन लाल राठी, गिरधारी लाल राठी,बाबू लाल राठी, राम कुमार दुर्गम,पूर्व पार्षद लक्ष्मण कड़ती, युवा कांग्रेस एजाज खान, युवा कांग्रेस राजा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
