9 माह की बच्ची ने कैरेत सांप को चबा डाला; सांप की मौत, बच्ची सुरक्षित

अर्जुन झा-
जगदलपुर। बस्तर जिले के कोयेनार गांव से हैरत अंगेज खबर सामने आई है, जहां नौ माह की एक बच्ची ने जहरीले सांप को चबा डाला। सांप की तो मौत हो गई, लेकिन बच्ची सकुशल है।

बस्तर जिले के परपा थाना अंतर्गत ग्राम कोयेनार में बीमार मां खाट पर आराम कर रही थी। सारे परिजन खेत में काम करने गए थे। 9 माह की बच्ची मानवी अपनी मां के साथ घर में थी। इसी दौरान अति जहरीला करैत सांप घर में निकलआया। मानवी सांप को पकडकर चबाने लगी। वह सांप को तब तक चबाती रही, जब तक कि वह मर नहीं गया। सांप की तो मौत हो गई, वही बच्ची सुरक्षित है। जब मां ने जब यह नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी।खेत से दौड़ते भागते आए परिजनों ने मानवी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे एंटी वेनम का डोज इंजेक्ट किया गया और 24 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। इसके बाद बाद बच्ची को छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में रहने वाले पप्पू कश्यप की छोटी बेटी मानवी 13 अगस्त को अपनी मां दीपिका के साथ घर में थी। दीपिका ने मानवी को कमरे में ही खेलने के लिए छोड़ दिया था। बच्ची ने खेलने के दौरान अचानक दरवाजे के पीछे एक करैत सांप को देखा। खिलौना समझकर बच्ची ने सांप को पकड़ लिया और उसे बीच से काटना शुरू कर दिया। बच्ची ने सांप को इस कदर काटा की सांप की मौत हो गई। नींद खुलने के बाद दीपिका ने देखा कि मानवी मरे हुए सांप के साथ खेल रही थी। उसने परिजनों को बुलाया, फिर मानवी को अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *