डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में शिक्षकों का सम्मान

बकावंड। भारत देश के पहले उप राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के स्मृति में 5 सितंबर को डीएवी स्कूल में उलनार में शिक्षक दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों द्वारा हवन पूजन के साथ हुआ। प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने मिलकर हवन में आहुतियां दी और ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर प्राचार्य और शिक्षकों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। प्राचार्य मनोज शंकर द्वारा सभी को हवन का महत्व बताया गया। हवन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आधुनिक जीवन के अनुसार शिक्षकों का सम्मान आगमन रैंप वॉक के साथ हुआ। प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन दीपमंत्र पुष्पार्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य मनोज शंकर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन पर चर्चा करते हुए सबको शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा शिक्षक वह दीया है जो हर छात्र के जीवन को रोशनी से भर देता है और उन्हें सही राह दिखाता है। एक अच्छा शिक्षक सिर्फ पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं होता बल्कि वह जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शक की भी भूमिका निभाता है। शिक्षकाें के लिए बैलून पासिंग जैसी अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शक दीर्घा गूंज उठी। शिक्षिका मोनिका साहू ने भी शिक्षक दिवस पर सबको बधाई दी। कैबिनेट के सदस्यों द्वारा शिक्षकों को ससम्मान भेंट दिए गए और आशीर्वाद लिया गया। समस्त शिक्षकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। यह आयोजन सभी विद्यार्थियों के द्वारा अपने शिक्षकों के प्रति आदर और सम्मान प्रकट करते हुए भव्य रूप में किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी के लिए एक यादगार अनुभव के साथ हुआ और शिक्षकों ने भी अपने छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *