विधायक मंडावी ने बस स्टैण्ड नैमेड़ का किया भूमिपूजन
बीजापुर :- क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने ग्राम पंचायत नैमेड़ के बस स्टैण्ड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसके अर्न्तगत डीएमएफ मद से स्वीकृत बस स्टैण्ड नैमेड़ एक मीटर पुलिया निर्माण, बस स्टैण्ड नैमेड़ का समतलीकरण कार्य, बस स्टैण्ड नैमेड़ में 11 नग शापिंग काम्पलेक्स निर्माण कार्य, 100 मीटर सीसी रोड एवं बस स्टैण्ड नैमेड़ में वाहन पार्किंग हेतु 30X30 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है। भूमिपूजन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
