शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की हुयी बैठक

जगदलपुर :- शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज जनभागीदारी समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव शामिल हुयें। जनभागीदारी समिति की बैठक में अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, जनभागीदारी समिति के सदस्य आंनद मोहन मिश्रा, मनोज पटेल, मनोहर तिवारी,आरेंद्र आर्य, शशि रथ, प्रदीप देवांगन, यशवर्धन राव,फूलेश्वरी करई,बंसती समरथ,किरण सेन,रघुराम सेठिया, ललिता बधेल,महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव व महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित थे। आज के जनभागीदारी समिति के महत्वपूर्ण बैठक में महाविद्यालय के कई विषयों पर विस्तार से चर्चा करने के पश्चात सभी विषयों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। जनभागीदारी समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा महाविद्यालय के विकास के लिए हम सभी मिलकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। हमारे बस्तर के युवाओं में बहुत प्रतिभा है । महाविद्यालय के विकास के लिए प्रस्ताव दे उसपर हम हमारे सरकार से चर्चा कर उसे पूरा करने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *