एकता पैनल के पास कोई मुद्दा नही, आरोप लगाकर भड़काने का काम कर रहे: सचिन दुबे
भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ चुनाव में शामिल युवा पैनल ने प्रेसवार्ता कर एकता पैनल द्वारा लगाए गए आरोप की घोर निंदा की है।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सचिन दुबे ने कहा कि गुरदीप सिंह ढींढसा द्वारा हम पर लगाया गया आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। हम लोग जातिगत राजनीति नही कर रहे हैं। मैं भानुप्रतापपुर का हूं मेरे व्यक्तित्व के बारे में शहर का हर व्यक्ति जानता है। हम सभी जाति वर्ग समुदाय को साथ लेकर आगे बढ़ने वाले लोग हैं। सचिन दुबे ने कहा- मैं बताना चाहता हूं कि वर्तमान अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढींढसा ने पिछले 5 वर्षों में जो घोषणाएं की थीं, उन्हें आज तक पूरा नही किया गया है। उनके पास कोई मुद्दा नही होने से इस तरह का आरोप लगाकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।
हम छोटे बड़े सभी सदस्यों द्वारा शुल्क 200 रूपये प्रति माह जमा करते हैं, लेकिन इनके इनके ग्रुप द्वारा कभी मासिक शुल्क जमा नही किया गया। बल्कि हमारे द्वारा जमा किए गए मासिक शुल्क की राशि को किस दल को देते है, और पार्टी मना कर दुरुपयोग किया जा रहा है, यह सभी जानते हैं। वहीं
कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि चुनाव एक प्रजातांत्रिक प्रणाली है, पर चुनाव में एकता पैनल इस तरह का आरोप लगाकर इतना नीचे गिर सकता है, ऎसी उम्मीद नही थी। चुनाव प्रचार के दौरान एकता पैनल के प्रत्याशी द्वारा विभिन्न प्रकार के दोष मढ़ा जा रहा है। हम गुरुद्वारा का पवित्र मानते हैं। देश की मिट्टी को यदि अपने खून से किसी ने सींचा है तो वह है सिक्ख समुदाय। देश को बाहरी आक्रांताओं से बचाने और देश की आजादी में सिख समाज का अहम योगदान रहा है। जिसका हम सम्मान व इज्जत करते हैं। बहरहाल चुनाव तो कल हो जाएगा। जो भी प्रत्याशी जीतेगा उसके साथ मिलकर हम सब यूनियन को आगे बढाने का काम करेंगे।
