न्यौता भोज में शामिल हुए खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन

बस्तर। बस्तर विकास खंड के सोरगांव संकुल के पूर्व माध्यमिक शाला सोरगांव में पदस्थ शिक्षिका लमिता मौर्य ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने स्कूल के बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया।न्यौंता भोज के पूर्व सभी बच्चों एवं वरिष्ठ जनों को नमकीन मिष्ठान वितरण किया गया व न्यौंता भोज में दाल अंडा और पनीर की पौष्टिक सब्जी परोसी गयी।बस्तर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन अपने दौरा में रहते हुए पूर्व माध्यमिक शाला सोरगांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।खंड शिक्षा अधिकारी बच्चों के साथ न्यौता भोज में शामिल होकर मध्यान भोजन किया। खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने शिक्षिका के इस प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि न्योता भोजन कार्यक्रम से समाज के लोगो मे समुदायिक सहभागिता का विकास होता है। कोई भी ग्रामीण जन अपने जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य किसी भी खुशी के अवसर पर यह न्यौंता भोज शासकीय विद्यालयों मे करा सकते है।इस अवसर पर सोरगांव के सरपंच शशिधर भारती, संकुल समन्वयक डमरू दास पंत, संस्था के शिक्षक रमेश बघेल, चम्पेश्वर पाण्डेय,भूपेंद्र मरकाम सालेमेटा संकुल के समन्वयक परमेश्वर ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *