पर्यावरण संरक्षण और सस्ती बिजली का बड़ा स्त्रोत है सूर्य घर बिजली योजना: मंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर। जगदलपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पावर हाउस चौक स्थित सब स्टेशन से अपनी यात्रा पर निकला है।
इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह योजना लोगों को बिजली के बिल से राहत दिलाने में सहायक होगी। सबसे बड़ी बात ये है कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महति भूमिका निभाएगी। श्री कश्यप ने कहा कि यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी 30 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इससे लोगों के लिए अपने घरों में सोलर पैनल लगाना आसान हो गया है।कार्यक्रम में जगदलपुर विधायक किरण देव और महापौर संजय पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस रथ का उद्देश्य शहर और आसपास के गांवों में घूमकर लोगों को इस योजना के लाभों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *