भाजपा बस्तर मंडल ने किया सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित

बस्तर। भारतीय जनता पार्टी बस्तर मंडल ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की।भारतीय जनता पार्टी बस्तर मंडल द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्यशाला में प्रभारी विजय पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के उद्देश्य और इसकी रूपरेखा से अवगत कराया।यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें समाज सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा। मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा प्रदान करना और उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी और उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक करेगी। इससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ होगा और वे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होंगे।इस अवसर पर भाजपा बस्तर मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामानंद मिश्रा ,बस्तर मंडल प्रभारी विजय पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष दयाराम बघेल ,मंडल महामंत्री हेमराज कश्यप, चमरू यादव ,मंडल मंत्री सुष्मिता मिस्त्री, बसंती पटेल, जनपद उपाध्यक्ष जयबती बघेल,अनिल जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, पूर्व बस्तर जनपद उपाध्यक्ष मोहन मौर्य, पूर्व जनपद सदस्य फुलसिंग मौर्य ,नगर पंचायत बस्तर नेता प्रतिपक्ष समीर कुमार मिश्रा,विरसिंह मौर्य, बंशी कश्यप,मंगल बघेल, अनिता बघेल, जनपद सदस्य निलेन्द्री बघेल,गणेश बघेल,योगेश चंदेल सहित अन्य भाजपा कार्यकता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *