युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

जगदलपुर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण संभागीय बैठक आज शनिवार को पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में आयोजित हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय विशेष रूप से शामिल हुये। जिन्होंने संभागीय बैठक में नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया को बधाई देते हुये बस्तर अंचल के सात जिलों आये भाजयुमो कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और आगामी कार्य योजनाओं से अवगत कराकर ज़मीनी स्तर पर उन्हें मूर्त रुप देने कार्य करने कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है, जो आनेवाले समय में भाजपा की बागडोर संभालेंगे। संगठन की कार्ययोजनाओं को जनता के बीच पहुँच कर साकार रूप देने का कार्य सभी को करना है। आगामी 17 सितम्बर से राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर सेवा पखवाड़ा आरंभ हो रहा है। जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जनस्वास्थ्य शिविर, मैराथन दौड़ आदि कार्यक्रमों को शत प्रतिशत सफल करने में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रहेगी।
भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुये कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्य महत्वपूर्ण है। युवा शक्ति राष्ट्र की दिशा तय करती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दायित्व बहुत बड़ा है। संगठन के द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुये क्रियान्वित करना है।
नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी युवा मोर्चा के हजारों हजार कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत बनाने के लिये एकजुटता के साथ कार्य करेंगे। जनता से जुड़ कर और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ कर संगठन के कार्यो को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ना है। श्री टिकरिया ने संगठन के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

संभागीय बैठक का संचालन पूर्वी जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, बेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,विश्व विजय सिंह तोमर, पूर्व संगठन मंत्री विधान चंद्र कर, बैदूराम कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, कमलचंद भंजदेव, रुप सिह मण्डावी, भूपेंद्र नाग, जयराम दास, नीतेश मिश्रा, आशीष कुमेटी आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
___________________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *