शहीद अर्जुन कुडियम को गंगालूर में सलामी के बाद शव को गृह ग्राम किया गया रवाना, गृह ग्राम धनोरा में हुआ अंतिम संस्कार
बीजापुर :- 22वी वाहिनी छसबल में पदस्थ आरक्षक अर्जुन कुड़ियम का स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण मेडिकल लिव पर अपने गृहग्राम धनोरा में रह कर अपना ईलाज करा रहा था । दिनांक 24-02-2022 की दरम्यानी रात आरक्षक अर्जुन कुड़ियम की माओवादी द्वारा हत्या कर दी गई । आरक्षक का शव गंगालूर मड़कमपारा रेडडी रोड से बरामद किया गया है ।

शहीद आरक्षक को थाना गंगालूर में सलामी दी गई । जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप, कलेक्टर बीजापुर राजेन्द्र कुमार कटारा, केरिपु बल , छसबल एवं जिला बल के अधिकारी कर्मचारी मौजुद रहे । आरक्षक को श्रद्धांजली उपरान्त अंतिम क्रियाक्रम के लिये गृह ग्राम धनोरा रवाना किया गया । जहां शहीद आरक्षक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया । गृह ग्राम में अंतिम विदाई समय अति0पुलिस अधीक्षक डॉ0पंकज शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुंजाम एवं छसबल व जिला बल के अधिकारी कर्मचारी मौजुद थे ।
