सांसद निवास पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा

जगदलपुर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम बस्तर आगमन पर जिलेभर के युवाओं में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका आत्मीय स्वागत कर नये दायित्व की हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सांसद महेश कश्यप से भेंट करने उनके निवास पर पहुँचे। सांसद कश्यप ने उन्हें साल-शस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर नवदायित्व की शुभकामनाएँ दीं तथा विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रण भी प्रदान किया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की शक्ति और ऊर्जा है। युवा पीढ़ी ही देश और पार्टी का भविष्य है। राहुल टिकरिहा जैसे ऊर्जावान नेतृत्व के हाथों में संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में युवा मोर्चा की नई टीम भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने इस आत्मीय स्वागत और शुभकामनाओं के लिए सांसद महेश कश्यप सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह दायित्व मेरे लिए चुनौती और अवसर दोनों है। मैं युवाओं के हितों और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *