गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित जन्म शताब्दी कार्यशाला में बस्तर सांसद महेश कश्यप हुए शामिल

जगदलपुर। गायत्री शक्तिपीठ बस्तर संभाग द्वारा आयोजित जन्म शताब्दी संभागीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को स्थानीय बालाजी कल्याण मंडपम में किया गया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और कार्यशाला को संबोधित किया।

सांसद कश्यप ने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ समाज में संस्कार, सेवा और जागरण की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के समय गायत्री परिवार के सदस्यों ने पीड़ितों की सहायता हेतु सराहनीय सेवा कार्य किया, जो अनुकरणीय है। सांसद ने कहा कि आज समाज को सकारात्मक दिशा देने में गायत्री शक्तिपीठ जैसी संस्थाओं का योगदान अत्यंत आवश्यक है।

कार्यशाला के दौरान जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और बस्तर सांसद महेश कश्यप ने संयुक्त रूप से एलबम का विमोचन भी किया। इस एलबम के माध्यम से गायत्री परिवार की सेवा, जागरण और संस्कार आधारित गतिविधियों को संकलित किया गया है।

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव,जगदलपुर महापौर संजय पांडे, प्रांतीय संयोजक ओमप्रकाश राठौर, महाप्राण, संजय विश्वकर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, लेखराम साहू, संयोजिका नारी जागरण डॉ. कुंती साहू, सह संयोजक पी. साहू, जय श्रीवास्तव, राजीव निगम सहित गायत्री परिवार के अनेक पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *