आश्रम अधीक्षकों से अभद्र व्यवहार करने वाले सहायक आयुक्त को किया गया निलंबित, निलंबन अवधि में आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग होगा मुख्यालय
बीजापुर :- जिले के सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे द्वारा 21 फरवरी को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान आश्रम अधीक्षकों से अभद्र व्यवहार करते हुए जातिगत टिप्पणी किया गया था । इस घटना से आश्रम अधीक्षकों में काफी रोष व्याप्त था , अधीक्षकों ने मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक और कलेक्टर को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया था, कार्यवाही नही होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी भी दिया था । इस मामले को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने गम्भीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे को निलंबित कर दिया है, निलंबन अवधि में सहायक आयुक्त का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग होगा ।
सहायक आयुक्त द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में आश्रम अधीक्षकों से जातीगत गाली गलौच करने व अमर्यादित टिप्पणी करने के कृत्य मामले में आदिमजाति अनुचित जाती विकास विभाग ने छतीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम 9(1) क के तहत सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे को तत्काल निलंबित किया गया है । सहायक आयुक्त को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा ।
