एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन 32 वा दिन भी जारी रायपुर तूता धरना स्थल में जेल भरो आंदोलन में हुए शामिल

रायपुर,,,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का निश्चित कालीन आंदोलन और भी उग्र हो गया है कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं हो जाते तब तक वह अपना विरोध जारी रखेंगे कर्मचारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने कई वादे किए थे जिन्हें मोदी की गारंटी के रूप में प्रचारित किया गया था इन बातों को पूरा न किए जाने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है संघ का दावा है कि 170 से ज्यादा बार ज्ञापन देने के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया इसी के चलते 18 अगस्त से प्रदेश के 33 जिलों में लगभग 16000 से ज्यादा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है आज रायपुर तूता धरना स्थल में जेल भरो आंदोलन में कवर्धा से 210 कर्मचारी रायपुर के तूता धरना स्थल पर शामिल हुए

स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प आम जनता परेशान
इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हो गई है जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्वास्थ्य मंत्री के उस दावे को कर्मचारियों ने भ्रामक बताया जिसमें उन्होंने कहा था की पांच मांगे पूरी हो गई है कर्मचारियों ने मंत्री से लिखित आदेश जारी करने की मांग की है
*प्रमुख मांगे और सरकार पर आरोप*
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे निर्धारण लंबित 27% वेतन वृद्धि, अनुकंपा नियुक्ति, और अन्य 10 सूत्री मांगे शामिल है संघ के पदाधिकारी ने बताया कि हम अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार का दमनकारी रवैया हमें डरा नहीं सकता उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई आंदोलन और उग्र होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी

नोटिस और बर्खास्तगी के बाद भी उत्साह में कोई कमी नहीं
दिनांक 29 8 2025 को हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सचिव का पत्र आया है की कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन करें नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश आया है फिर भी हड़ताली कर्मचारियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है
कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल हमारा शौक नहीं है हम मजबूर होकर हड़ताल कर रहे हैं घोषणा पत्र के अध्यक्ष सांसद विजय बघेल ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि कर्मचारियों का मांग जायज है हमने घोषणा पत्र में वादा किया था इस पर सांसद ने मंत्री से मांग के संबंध में पत्र और वार्ता के लिए कहा है कि मैं स्वयं इस बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा
आज की हड़ताल में शशिकांत शर्मा, जेम्स जॉन, प्रदीप सिंह ठाकुर, सौरभ तिवारी,रूपेश साहु, गेमेश चौधरी विनिष जॉय,जयंत कुमार,दुर्गेश गुप्ता, डॉ.चंचला,डॉ. मुकुंद राव,डॉ. मुकेश खूंटे,डॉ. निलेश चंद्रवंशी, डॉ. गौरव बघेल, डॉ.ममता ठाकुर,डॉ.दीपक ध्रुव,भूपेंद्र भास्कर,राजेश्वरी गुप्ता,आनंद दास महंत,हेमराज ठाकुर,राधेश्याम,शैलेन्द्र केसरवानी, रवींद्र कौशिक,जग राठौर, धुर्वा साहु, शैलेन्द्र देवांगन, छवि साहु,भाविका चंद्रवशी, नेहा ठाकुर,महेंद्र चंद्रवंशी,टीकाराम चंद्रवंशी,विनीता पिसदा,अविनाश,नितिन सोनी,गौरव सोनी,राजेश साहू,शैलेश पाण्डेय,दीपेश, राहुल पाठक, धीरज मोहबिया, विनोद चंद्रवंशी,नेहरू,विजय कश्यप, मीना , विशाेक,रामबिहारी यादव,सागर,वीर सिंह साहु आदि सैकड़ों कि संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *