राष्ट्रीय साधन सह प्रवीणता छात्रवृत्ति परीक्षा की अभ्यास परीक्षा बस्तर ब्लॉक में सफलतापूर्वक संपन्न हुई

बस्तर। राष्ट्रीय साधन सह प्रवीणता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) की अभ्यास परीक्षा बस्तर ब्लॉक में बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए बस्तर ब्लॉक को 14 जोनों में विभाजित किया गया था, जिसमें कुल 3147 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई – प्रथम पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक। इस अभ्यास परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के स्वरूप और परीक्षा प्रक्रिया की समझ विकसित करना है, जिससे वे मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

हायर सेकेंडरी स्कूल बालेंगा केंद्र में कुल 141 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 27 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र का संचालन केंद्र प्रभारी श्री आशीष कुमार श्रीवास एवं सह केंद्राध्यक्ष श्री कैलाश विश्वकर्मा के निर्देशन में हुआ।

परीक्षा के सफल आयोजन में संकुल समन्वयक अलका पांडे, कृष्णा सिंह ठाकुर, देवेंद्र सोनी, गजेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीधर पांडे, फगनूराम नाग, अजय देवांगन, गोविंद प्रसाद, विष्णु यादव, प्रदीप विश्वास व सभी समन्वयकों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने परीक्षा की समुचित व्यवस्था, अनुशासन और सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार तिवारी तथा बीआरसी अजम्बर कोरार्म ने परीक्षा के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों को आगामी मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय साधन सह प्रवीणता छात्रवृत्ति परीक्षा का उद्देश्य सभी वर्ग के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, ताकि सभी छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस परीक्षा में चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *