कोसमी पंचायत में बेटियों को किया गया जागरूक
बकावंड। आज 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोसमी के सभा कक्ष में बालिकाओं के साथ बातचीत और उन्हें उनके अधिकारों और महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सरपंच नीलम कुमार कश्यप ने कहा कि बालिका शिक्षा के बारे में बताना और बालिका भ्रूण हत्या एवं बालिका भागीदारी और सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है।
सरपंच कश्यप ने बालिका शिक्षा के महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा से सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होता है।बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने से उन्हें अपने अधिकारों और जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। आर्थिक स्वतंत्रता मिलती है।शिक्षित बालिकाएं अपने भविष्य को संवारने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने में सक्षम होती हैं। शिक्षित बालिकाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। सरपंच ने कहा कि बालिका भ्रूण हत्या एक गंभीर समस्या है जिसमें गर्भ में ही बालिका की हत्या
कर दी जाती है। यह समाज के लिए बहुत ही चिंताजनक है। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन के चिंतना बेंजो, वार्ड मेंबर शंकर कश्यप, मोत राम निषाद, किशन, किशोर एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
