बासागुड़ा में आठ सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर संभाग में नक्सलियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में संभाग के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में आठ सक्रिय नक्सली पकड़े गए हैं। इनमें तीन नक्सली तीन लाख रुपए के ईनामी हैं। पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक पदार्थ और नक्सली प्रचार सामग्री बरामद हुई है।
डीआरजी, बासागुड़ा थाना पुलिस और सीआरपीएफ 168वीं वाहिनी की संयुक्त टीम को यह बड़ी कामयाबी मिली है। पुतकेल से पोलमपल्ली जाने वाले रास्ते में पोलमपल्ली के पास विस्फोटक एवं प्रतिबंधित संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ 8 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों में नेंड्रा आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष कोसा सोड़ी पिता बुधरा उर्फ जोगा उम्र 28 वर्ष निवासी गोटटूम पारा नेंड्रा थाना बासागुड़ा बीजापुर, ईनामी 2 लाख रुपए, कमलापुर आरपीसी सीएनएम सदस्य जयसिंह माड़वी पिता कोसा माड़वी उम्र 25 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ा पारा बासागुड़ा, ईनाम 50 हजार रूपए, कमलापुर आरपीसी सीएनएम सदस्य मड़कम अंदा पिता स्व. मड़कम बोटी उम्र 27 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा, ईनाम 50 हजार रूपए, कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य सोड़ी हिड़मा पिता अंदा उर्फ सोमड़ा उम्र 22 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा, कमलापुर आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य मुचाकी बुधरा उर्फ भद्रा पिता सुक्का उम्र 33 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा, कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य माड़वी राजू पिता स्व. हिड़मा उम्र 24 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा, कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य माड़वी हिड़मा पिता माड़वी कोसा उम्र 24 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा और कमलापुर आरपीसी आर्थिक शाखा सदस्य देवा माड़वी पिता हड़मा माड़वी उम्र 28 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा शामिल हैं। इनके कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली का तार, जमीन खोदने का औजार एवं शासन विरोधी नारों के पाम्पलैट बैनर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ थाना बासागुड़ा में वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *