बकावंड ब्लॉक रसोईया संघ की बैठक, लोकनाथ यादव बने नए ब्लॉक अध्यक्ष

बकावंड। रसोईया संघ बकावंड ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष त्रिनाथ कश्यप के संभाग अध्यक्ष मनोनीत होने के कारण ब्लॉक अध्यक्ष का पद रिक्त था।
बैठक में सर्वसम्मति से लोकनाथ यादव रसोईया पूर्व माध्यमिक शाला बकावंड को रसोईया संघ का नया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। जिसमें ब्लॉक सचिव सोमारु कश्यप, ब्लॉक संरक्षक बोनू राम, ब्लॉक उपाध्यक्ष लखमू कश्यप प्राथमिक शाला छारगांव, कोषाध्यक्ष तिलूराम भारती को सर्व सम्मति नियुक्ति किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संघ की एकजुटता एवं रसोईया कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *