संयुक्त संचालक शिक्षा ने प्राचार्य और संकुल समन्वयकों की ली आकस्मिक बैठक
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा):- शिक्षा विभाग बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक राकेश पाण्डेय का कोयलीबेड़ा विकासखण्ड पखांजूर में एक दिवसीय आगमन के दौरान पखांजूर में समस्त प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों की आकस्मिक बैठक ली। इस अवसर पर बीईओ देवकुमार शील द्वारा संयुक्त संचालक का भव्य स्वागत किया गया और शासन द्वारा जारी विभिन्न गतिविधियों को समय पर पूरा करने की बात कही। बैठक में जेडी बस्तर संभाग राकेश पाण्डेय ने सभी को नियम का पालन करने की बात कहते हुए कहा संघर्ष, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ प्रतिदिन स्कूल को अपने घर जैसा अनुकूल वातावरण तैयार कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम करने प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक एवं बच्चों की डेली डायरी को शिक्षक एक दिन पूर्व ही शिक्षक लिखकर पूरी तैयारी के साथ बच्चों के ज्ञान को जोड़ते हुए सहायक सामग्री के साथ अध्यापन कार्य करें।शिक्षकों एवं बीईओ से कहा कि रोजाना शाला परिसर एवं शौचालयों की सफाई प्रतिदिन करायें। स्कूलों का वातावरण अच्छा बनाए। अनुपस्थित बच्चों को पालकों से संपर्क कर शाला में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करायें। स्कूलों की मानिटर निरंतर करें। कार्य में लापरवाही और देर से स्कूल जाने वालें शिक्षक शिक्षिकाओं पर कार्यवाही करें। पालकों और बच्चों के साथ मधुर संबंध स्थापित करें। समस्त दस्तावेज का संधारण नियमित करें। इस दौरान जेडी पांडेय द्वारा प्रेरणा दायक कविताएं(कहानी) के माध्यम से सभी का दायित्वों को आत्मविश्वास के साथ पुरा करने प्रेरित किया गया। व्यक्तित्व विकास के टिप्स दिए। इस अवसर पर बीईओ देवकुमार शील, बीआरसी बिप्लब बनर्जी, पखांजूर प्राचार्य अजय सेन,कापसी प्राचार्य अनिल कुमार ब्राह्मणें,अरूण किर्तनीया, सत्यवान वैध,प्रदीप विश्वास,दिलदार हिड़को,एबीईओ अशोक टांडिया,अमिताभ सरकार,संकुल समन्वयक अरूण रावटे,रूद्र नारायण शर्मा,मनोज शांडिल सहित समस्त प्राचार्य,संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।
