सरपंचों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे नए टीआई तिवारी
बकावंड। पुलिस थाना बकावंड के नए थाना प्रभारी टीआई बीके तिवारी के साथ बकावंड ब्लॉक सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक एवं चर्चा हुई। इस दौरान साइबर अपराध, महिला अपराध, नशाखोरी, क्षेत्र में अन्य अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में साइबर अपराधों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर चर्चा हुई। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी बीके तिवारी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सरपंच संघ के सदस्यों ने थाना प्रभारी को सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष रीमाधर बघेल, सचिव संतोष कश्यप, मीडिया प्रभारी नीलम कुमार कश्यप, सरपंच, नरसिंह गजामी, मोहन लाल भारती, रघुनाथ, नरेश बिसाई, तुलसी भारती, शंकर कश्यप, आरावती तथा अन्य पंचायत पदाधिकारी एवं सरपंच उपस्थित थे।
