क्षेत्रवासियों की लंबी मांग के बाद जर्जर सड़कों की होने लगी पेंचवर्क निर्माण का कार्य

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। लंबे समय से परलकोट क्षेत्र के ग्रामीणों की सड़क मरम्मत की मांग एवं जनप्रतिनिधियों व् विभाग के प्रयास से लोक निर्माण विभाग उपसंभाग पखांजूर को वित्तीय वर्ष 2025-26 में सड़कों की पेंच मरम्मत के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। कोंडे से इरपानार सड़क का पेंच मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।

वर्तमान में कापसी,पखांजूर में पेंच वर्क कार्य चल रहा है। कार्य में गुणवत्ता को लेकर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ,उपयंत्री अमित भारद्वाज एवं अन्य कर्मचारी सामने खड़े होकर कार्य करवा रहे हैं। एसडीओ विजय कुमार बागड़ एवं इंजीनियर अमित भारद्वाज ने बताया की पखांजूर उप संभाग में विभाग को कोंडे से इरपानार एवं अन्य मार्गों के बीटी पेंच मरम्मत के लिए लगभग 89.00 लाख स्वीकृत हुए हैं। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग के सचिव द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रदान की गई है।

उच्च अधिकारी द्वारा सड़क गुणवत्ता सुधार को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार इस वर्ष संभाग के प्रमुख व अधिक उपयोग वाले अंदरूनी मागों को प्राथमिकता में शामिल किया गया है। इन्हीं प्राथमिकता मार्गों में दुर्गुकोंदाल से इरपानार एसएच क्रमांक 25 भी शामिल

है। यहां पेंच मरम्मत का कार्य वर्तमान में पखांजूर शहर के आसपास से शुरू किया जा रहा है। यह सड़क परलकोट की एक मात्र कहि लाइफलाइन जाने वाली सड़क है, जिसके खराब सड़क की मरम्मत को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी। अब स्वीकृति मिली है। सड़क मरम्मत से दुघर्टनाओं में कमी आएगी और गांव से शहर की ओर का आवागमन सुगम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *