आईईडी की चपेट में आने से महिला आरक्षक घायल, बेहतर उपचार के लिए रायपुर किया गया रेफर
सुकमा:- आज दिनांक 27/11/2025 को लगभग 13:30 बजे जिला सुकमा के थाना फूलबगडी क्षेत्रांतर्गत गोगुंडा क्षेत्र के जंगल पहाड़ी में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी दौरान जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गई है, घटना में महिला जवान के पैर में चोट आई हैं।
घायल महिला जवान को प्राथमिक उपचार प्रदाय कर उच्च स्तर की उपचार हेतु हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है। इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के सम्बन्ध में माओवादियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना फूलबगडी पुलिस द्वारा की जा रही है।
