छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे निराशाजनक और उद्देश्यहीन बजट-सकनी
बीजापुर-छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए पेश किए गए राज्य के बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश संयुक्त महासचिव तथा सम्भागीय सलाहकार मंडल के सदस्य सकनी चन्द्रैया ने कहा छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे निराशाजनक और उद्देश्यहीन बजट है जिसमें किसी भी वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है। विशेषकर राज्य के युवाओं और महिलाओं की सबसे ज्यादा उपेक्षा की गई।यह बजट राज्य सरकार के आर्थिक, मानसिक और नैतिक दिवालियेपन का प्रतिबिम्ब है।सकनी ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार समर्थन मूल्य और पेंशन के अलावा अपने 2018 जनघोषणा पत्र के सभी वादे भूल चुकी है।बजट में न तो प्रदेश के नौजवानों के लिए नए रोजगार, न संविदा कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण, न महिलाओं के सुरक्षा के लिए न शराबबंदी, न ग्रामीणों के लिए तीन साल से बंद पड़ी PM आवास योजना और न ही आम आदमियों को महंगाई से राहत और न ही व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राजकीय करों मे छूट या निवेश को प्रोत्साहित करने का प्रावधान किया गया है।जबकि इस सरकार का कार्यकाल दो साल ही बचा है।ऐसा लगता है कि भूपेश सरकार ने तय कर लिया है कि उसका एक मात्र लक्ष्य अपने चंद चुनिंदा चाटुकारों के माध्यम से शराब और खनिज बेच कर देश से तेजी से विलुप्त हो रही कांग्रेस पार्टी को मिस्टर ATM बन कर बचाना ही रह गया है। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी की डुबती हुई नैया को देश में बचाने के लिए छत्तीसगढ़ को ATM के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।सकनी ने कहा कांग्रेस राज्य में छत्तीसगढ़ के अन्दर लूट मची है।शराब बेचो, संपदा बेचो और छत्तीसगढ़ का माल यूपी और आसाम मे लगाओ और MR.ATM बनो।
