जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
बीजापुर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत तुमनार में 30/11/2025को 15 दिवसीय जिला स्तरीय टेनिस क्रिकेट बाल प्रतियोगिता का समापन बड़े उत्साह के साथ 360 तुमनार समिति द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद इजाज अहमद सिद्दीकी एव विशिष्ठ अतिथि पूर्व पार्षद लक्षण कडती ने ग्राम तुमनार पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खिलाड़ीगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मोहम्मद इजाज अहमद सिद्दीकी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। साथ ही विजेता उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर बधाई दी रोमांचक मैच में नैमेड की टीम ने जीत हासिल कर 50000 नगद वा ट्रफी प्राप्त कर जश्न बनाई।
आयोजक समिति ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उद्घाटन मैच रोमांचक रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मैके पर ग्राम वासी सहित आयोजन कमेटी,दर्शक भारी संख्या में मौजूद थे।
“`
