वन विभाग के छापेमार कार्यवाही में लाखों के सागौन चिरान जप्त, वन विभाग की अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही

बीजापुर :- जिले के अंतिम छोर तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगे भोपालपटनम वन परिक्षेत्र में आये दिन बेशकीमती सागौन की तस्करी का मामला प्रकाश में आता रहा है । जिसके बाद वन विभाग की टीम ने भोपालपटनम नगर पंचायत के रिहाइशी इलाके में ताबड़तोड़ छापा मार की कार्यवाही में लाखों रुपये के सागौन चिरान जब्त करने में सफलता हासिल किया है ।

वनमण्डलाधिकारी अशोक पटेल ने बताया की छापे मार कार्यवाही में जप्त किये गए चिरनो कि तादात इतनी अधिक है कि पूरी कार्यवाही को अंजाम देने के लिए भोपालपटनम सहित मद्देड, बीजापुर के वनपरिक्षेत्र अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया गया है । भोपालपटनम शहर के तीन अलग अलग जगहों पर वन विभाग की टीम छापा मार कर बड़ी मात्रा में सागौन चिरान जप्त किया है । जप्त की गई लकड़ियों की तादात इतनी अधिक है की कार्यवाही में सारा दिन लग जायेगा । इस कार्यवाही को अंजाम देने के लिए वन विभाग के लगभग 50 अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *