कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय परामर्शदात्री साख समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक, स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु संवेदनशीलता के साथ पहल करने के निर्देश
बीजापुर :- शासन की योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु संवेदनशीलता के साथ पहल करने विभागीय अधिकारी सहित बैंकर्स आपसी समन्वय के साथ स्वरोजगार स्थापित करने वालों को सक्रियता से लाभान्वित करने प्राथमिक क्षेत्र के अर्न्तगत कृषि कार्य को बढ़ावा देने फसल ऋण किसान क्रेडिट कार्ड फसल बीमा एवं पशुपालन, कुक्कुट पालन, मछलीपालन, साग-सब्जी उत्पादन इत्यादि कृषि के अनुशांगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। जिले में बैंकिग सुविधा के विस्तार हेतु नवीन बैंकों को जल्द शुरू करने एटीएम मशीन लगाने एवं अंदरूनी क्षेत्रों में बैकिंग सेवा प्रदान करने आवश्यक पहल करने निर्देश दिए। सभी बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने, बैंकिग सुविधा को बढ़ावा देने बीसी को सक्रिय करने को कहा बैठक नें बैंकिग गतिविधियों, जिले में बैंकों के ऋण जमा अनुपात पर समीक्षा और ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के संभावनाओं, मुद्रा ऋण की प्रगति, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनधन खातों की संख्या, शिक्षा ऋण सहित विभिन्न एजेंडा पर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा करते हुए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, कृषि, उद्यानिकी मत्स्य, राष्ट्रीय आजिविका मिशन, मनरेगा के विभागीय अधिकारियों सहित सभी बैंकों के बैंकर्स उपस्थित थे।
