युवाओं के सपनो को साकार करने वाला बजट-हर्ष शुक्ला

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश सह संयोजक यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग हर्ष शुक्ला ने कहा कि शासकीय कर्मचारियों की पेंशन योजना को राज्य में पुनः लागू कर शासकीय कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है।

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने युवाओं का सपना साकार किया है इस बजट के बाद युवा वर्ग काफी खुश है युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए श्री बघेल ने हर संभव प्रयास किया है गांव गरीब किसान सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए उन्होंने यह इस बजट को प्रस्तुत किया है।
हर्ष शुक्ला प्रदेश सह सयोंजक यूथ कांग्रेस (मीडिया विभाग) ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के बजट से छत्तीसगढ़ में सिंचाई का क्षेत्र बढ़ेगा। किसान और उन्नतशील और आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, सरकारी नौकरी का अवसर मिलेंगे। गौ सेवा के साथ पशुधन की भी रहने खाने का प्रबंध होगा। वन क्षेत्र बढ़ेंगे। उद्योग लगने से राज्य का राजस्व बढ़ेगा। यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत सुरक्षा व्यवस्था देना राज्य की जनता के प्रति अपने जिम्मेदारियों को निर्वहन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *