मंत्री कवासी लखमा एवं विधायक विक्रम शाह मंडावी का आवापल्ली दौरा, नवीन शासकीय कॉलेज का शुभारम्भ कर उसूर क्षेत्र के लोगों को देंगे बड़ी सौग़ात

उच्च शिक्षा से युवाओं के सपने होंगे साकार- विक्रम शाह मंडावी

बीजापुर :- आगामी रविवार 13 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ज़िला बीजापुर विकास खंड उसूर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे इस दौरान वे आवापल्ली में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारम्भ करेंगे। इस महाविद्यालय की स्वीकृति शासन ने वर्ष 2021-2022 के अनुपूरक बजट में पारित होने के बाद दी है और आगामी शैक्षणिक सत्र 2022–2023 से कक्षाएँ प्रारम्भ होंगी जिसमें बी॰ए॰ (कला संकाय) की 90 सीट, बी॰एस॰सी॰ विज्ञान समूह (विज्ञान संकाय) की 45 सीट, बी॰एस॰सी॰ गणित समूह (विज्ञान संकाय) की 45 सीट एवं बी॰कॉम (वाणिज्य संकाय) की 90 सीट है। आवापल्ली कॉलेज के संचालन के लिए प्रभारी प्राचार्य शासकीय शाहिद वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीजापुर होंगे।

यह पहला अवसर होगा कि प्रदेश का सबसे अंतिम छोर कहा जाने वाला विकास खंड उसूर के मुख्यालय आवापल्ली में शासकीय कॉलेज का शुभारम्भ होने जा रहा है। शुभारम्भ होने से पहले विक्रम शाह मंडावी ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, प्रदेश के उद्योग आबकारी व बीजापुर ज़िले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं सांसद दीपक बैज का आभार जताते हुए उसूर क्षेत्र के लोगों को नवीन कॉलेज की सौग़ात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और कहा कि “उसूर क्षेत्र में शासकीय कॉलेज की माँग लम्बे समय थी नवीन कॉलेज के खुलने से आवापल्ली जैसे दुरस्त क्षेत्र के आदिवासी युवा सीधे उच्च शिक्षा से जुड़ेंगे और देश व प्रदेश के प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल होकर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे रविवार को शुभारम्भ होने जा रहे इस कॉलेज में उच्च स्तर की शैक्षणिक सुविधाएँ भविष्य में उपलब्ध की जायेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *