सरकार के संरक्षण में तस्करी के लिए प्राचीन मूर्ति उठा ले गए सरकारी अधिकारी – गागड़ा
धार्मिक मान्यता की तस्करी में सरकार संलिप्त, आदिवासियों के धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़
बीजापुर- नगर के बीचों-बीच से गायब हुई मूर्ति को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने अटल सदन भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सरकार को तस्करों के साथ संलिप्त होने का आरोप लगाया है,पखवाड़े भर पूर्व बीजापुर नगर के भट्टीपारा स्थित महादेव मंदिर से प्राचीन मूर्ति 7 वीं शताब्दी का है जो कि दिनदहाड़े गायब हुआ है।
गायब होने पश्चात नगर के लोगों ने एफआईआर और कार्यवाही की मांग की थी परंतु सरकार के दबाव में कार्यवाही नही किया जा रहा है। जानकारी ये भी मिली है कि मूर्ति को पुरातत्व विभाग के अधिकारी उठाकर ले गए हैं,बिना किसी लीगल प्रोसेस के जिससे साफ समझ आ रहा है ये तस्करी का मसला रहा है। वहीं आगे तमाम घटनाक्रम पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है, अपने वक्तव्य में कहा है की सरकारी अधिकारी सरकार के संरक्षण में प्राचीन मूर्ति को तस्करी के उद्देश्य से गायब किये थे,दबाव को देखते हुए ऐसा नही कर पाये। साफ जाहिर हो रहा है सरकार धार्मिक मान्यताओं का तस्करी कर रही है,आदिवासियों के मान्यता पर आघात पहुंचाया जा रहा है। सरकारी लोग जब मूर्ति उठाकर ले गए हैं तो लीगल प्रोसेस क्यों नही अपनाया? ग्रामीणों से पूछताछ नही कोई पंचनामा नही,ऐसा कृत्य लालच और लोभ में तस्करी के उद्देश्य से किया गया था इससे इंकार नही किया जा सकता। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष जी वेंकट,जिला उपाध्यक्ष उर्मिला तोकल उपस्थित रहे।
