सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

बीजापुर/ भैरमगढ़ स्थित श्री श्री 108 शिव गौरी गणेश मंदिर में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर जनप्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा पूजा-आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने पूर्ण विधि-विधान से भगवान शिव, माता गौरी एवं श्री गणेश जी की आराधना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और आत्मगौरव का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और धर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं से जुड़कर ही समाज में संस्कार, एकता और राष्ट्रभाव मजबूत होता है।

इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्व को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *