प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का एक दिवसीय प्रवास आज, उसूर को देंगे महाविद्यालय की सौगात

बीजापुर :- छतीसगढ़ शासन के वाणिज्य कर, आबकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिले के मुख्यालय आवापल्ली प्रवास पर रहेंगे । इस दौरान लखमा उसूर के ग्रामीणों की पहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवीन महाविद्यालय की सौगात देंगे ।

मंत्री कवासी लखमा अपने प्रवास के दौरान नवीन महाविद्यालय की सौगात के अलावा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे । इसके पश्चात पुराना बाज़ार स्थल आवापल्ली में आमसभा को सम्बोधित भी करेंगे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर सांसद दीपक बैज करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी करेंगे । जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है, वहीं पुलिस ने मंत्री के प्रवास को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *