मोबाईल दुकान में हुए चोरी का हुआ खुलासा, आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

नारायणपुर :- नारायणपुर जिला मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड में स्थित अंजली मोबाईल दुकान में 31 दिसम्बर को अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर तीन मोबाईल जिसकी कीमत 48450 रुपये की चोरी कर भाग गया था । जिसकी शिकायत दुकान संचालक सुरेश कुमार पिता बलिराम निवासी बंगलापारा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया । थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने विवेचना में लेते हुए तत्काल जांच में जुट गई ।
कोतवाली प्रभारी टीएस नवरंग ने बताया कि अंजली मोबाईल संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि 31 दिसम्बर 2021 रात को दुकान बंद संचालक अपने घर चला गया था, और दूसरे दिन 1जनवरी 2022 को सुबह दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है, और दुकान से तीन नग मोबाईल जिसकी कीमत 48450 रुपये है, जिसे कोई अज्ञात चोर ने द्वारा चुरा लिया गया है । दुकान संचालक के इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 01/धारा 457, आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया । वहीं दूसरी ओर बखरुपारा स्थित कानपुर वाच 7 मार्च 2022 रात दुकान का शटर तोड़ कर कई महंगे मोबाईल की चोरी की अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था । दुकान संचालक मोहम्मद रियाज के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 52/ 2022 धारा 457 आईपीसी कायम कर विवेचना प्रारम्भ किया गया । उक्त दोनों मामले की गम्भीरता को देखते हुए नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार के द्वारा तत्काल आरोपियों के पतासाजी का निर्देश देने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया और साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित किया गया एवं आस पास के क्षेत्रों में पता तलाश किया गया । तलाशी के दौरान आरोपी अनिल कुमार कुमेटी शांति नगर नारायणपुर से पूछ ताछ करने पर उपरोक्त दोनों जगहों पर चोरी करना स्वीकार्य किया । जिसके बाद लाखों के मशरू का दुपहिया वाहन, घटना में प्रयोग किया गया सब्बल, पाना, पेचकस सहित कुल 190000 कीमत के सामान अलग – अलग ठिकानों से जब्त कर 13 मार्च 2022 को गिरफ्तारी पश्चात ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज गया ।

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में एसडीओपी लोकेश बंसल के नेतृत्व में डीएसपी विनय साहू डीआरजी, टी एस नवरंग कोतवाली प्रभारी, उप निरीक्षक विकास देशमुख, एसआई नरेटी,,एएसआई पोया, एसआई जयलाल, रूमन्त, आरक्षक बघेल, गोटा और शोरी की सक्रिय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *