शक्ति केंद्रों में विस्तारक करेंगे प्रवास, बिताएंगे 100 घंटे, कार्यक्रम प्रभारी सुधीर पांडे ने लिया बैठक, प्रवास को लेकर बना योजना

बीजापुर :- कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी पर भाजपाई अपने-अपने विधानसभा के शक्ति केंद्रों पर प्रवास कर केंद्रों में देंगे 100 घंटे। शक्ति केंद्रों में विस्तारक के प्रवास की योजना भाजपा संगठन ने कार्ययोजना तैयार की है जिसे लेकर इस कार्यक्रम के बैठक प्रभारी सुधीर पांडे ने पदाधिकारियों का बैठक लिया। बताया गया है यह कार्यक्रम11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगी जिसमे विस्तारक को 10 दिवस का समय दान देना होगा।

विस्तारक के साथ साईबर का एक कार्यकर्ता साथ रहेगा, वहीं विस्तारक शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र संयोजक के साथ बैठकर दिन क्रम व प्रवास योजना पर चर्चा कर आगामी दिवस की कार्ययोजना तैयार करेंगे। बैठक में अन्य गोपनीय चर्चा किया गया है जिसे प्रवास के दौरान विस्तारक अमलीजामा पहनाएंगे। बैठक में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने दिया वहीं मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा मौजूद रहे। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष जी वेंकट,जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर, गोपाल पवार,संग्राम सिंह राणा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *