अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोंटीनेंटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
जगदलपुर. अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में कांटीनेंटल सुपर स्पेशयल्टी हॉस्पिटल और निशा स्वर फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था.
इस आयोजन में मुख्य अतिथि जगदलपुर के विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव थे. अध्यक्षता जगदलपुर के मेयर संजय पाण्डेय ने की. आयोजन स्थल पर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया. इस अवसर पर किरण सिंह देव ने सभी नारी शक्ति को महिला दिवस की शुभकामनायें देते कहा की स्वस्थ नारी देश की शक्ति है. महापौर पाण्डेय ने भी शिविर का लाभ उठाने महिलाओं सभापति खेम सिंह देवांगन, पार्षद संजय विश्वकर्मा, पूर्व महापौर सफीरा साहू भी उपस्थित थे.
CCHS स्टाफ को महिला दिवस
की शुभकामनायें भी दी.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ कांटीनेंटल सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल ने टाउन हॉल में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था. इस शिविर में बस्तर के विभिन्न क्षेत्र से आई महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कांटीनेंटल के स्टाफ ने किया. इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डेय ने CCHS के कार्यों की सराहना की. सभी को दिवस की शुभकामनायें दी. आयोजन में सैकड़ों महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया. इन्हें CCHS के डा सत्यनारायण बटारी ने उचित परामर्श और दवा लेने जानकारी दी. आयोजन में
cmho डॉ संजय बसाक, डॉ मैत्री सहित सहयोगी संस्था निशा फाउंडेशन के मेंबर्स ने भी सहयोग दिया.
