अलनार पंचायत में सीसी रोड निर्माण में बड़ा खेल



बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत अलनार में सीसी सड़क निर्माण पर भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां की सरपंच उषा बघेल हैं, मगर नाममात्र की सरपंच हैं। पंचायत का सारा काम उनके पति और ससुर सम्हालते हैं। इन्हीं की देखरेख में गांव में सीसी सड़क का निर्माण मनमाने ढंग से कराया जा रहा है। निर्माण स्थल पर न तो सूचना बोर्ड लगाया गया है और न निर्माण में मानकों का पालन किया जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक जब सड़क का निर्माण हो रहा था तब सड़क की मोटाई और चौड़ाई बहुत कम थी, चौड़ाई 3 मीटर से भी कम और मोटाई 3-4 इंच साइड से गड्ढे खोदकर फ्लाई लगा देते थे। निर्माण से संबंधित सूचना बोर्ड भी मौके पर नहीं लगाया गया है। सड़क की मोटाई घटाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई और शिकायत भी कर दी।जिसके कारण काम को रोक दिया गया। जांच हुई और काम फिर 4 महीने बाद शुरू हुआ। इस बार मोटाई और चौड़ाई में सुधार तो हुआ पर क्यूरिंग एक दिन भी नहीं की गई।सड़क का काम मुश्किल से 5 दिन कराया गया और सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है। काम एक माह से बंद है और गिट्टी रेती सड़क के बीचों बीच रखी गई है, जिससे मोहल्ले वालों आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण जब सरपंच से पूछते हैं कि काम दोबारा कब शुरू होगा सरपंच को कब चालू काम होगा, तो वे कल परसों में काम फिर शुरू कराने की बात कहकर मामले को लगातार टालती जा रही हैं। आज तक सुपरविजन के लिए इंजीनियर मौके पर नहीं पहुंचा है। कुल मिलाकर यहां घपलेबाजी का बड़ा खेल चल रहा है।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *