बीजापुर में महिला कांग्रेस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मातृशक्ति को सशक्तिकरण का लिया संकल्प

बीजापुर :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार 08 मार्च को जिला महिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा विधायक निवास, बीजापुर में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिसमें महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किये। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों को बढ़ावा देना था।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को पुरुषों के समान बराबरी का दर्जा देने और उन्हें हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहां महिलाएं न केवल सुरक्षित हों, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से भी आत्मनिर्भर और सशक्त हों। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिले की मातृशक्ति को उनके अथक योगदान और समाज में बदलाव लाने की उनकी प्रेरणादायी भूमिका को नमन किया। लालू राठौर ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के उत्थान और उनके हकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”
वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रही जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकार जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाना चाहिए ताकि इन क्षेत्रों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो इस दिशा में कांग्रेस पार्टी लगातार कार्य कर रही है।”
कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जो न केवल मनोरंजक था, बल्कि महिलाओं की सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को दर्शाने वाला भी था।
जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने इस अवसर पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि वे महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेंगी। कमेटी ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी आवाज को बुलंद करें और समाज में बदलाव की वाहक बनें। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रत्ना सोढ़ी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शेख रजिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनिता तेलम, जनपद सरस्वती सैंड्रा, नीलू पोयाम, मनीषा कोवा, समक्का पठानकार, मीनाक्षी नोल्ली, नगर पंचायत भैरमगढ़ की अध्यक्ष सुखमती मांझी, पूर्व पार्षद सोनमति ताती, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संजना चौहान, पूर्व पार्षद कविता यादव, पार्षद बबीता झाड़ी, सरस्वती मंडल, ममता पांडे और माधुरी भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *