सीपीआई ने तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


बीजापुर :- सोमवार दिनांक 09/03/2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी बीजापुर एवं भारतीय किसान यूनियन के द्वारा 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में निम्नलिखित आम ग़रीब जनता जो वर्षों से शोषित और पीड़ित हैं उनके मुद्दों को रखा गया है जो बेहद बुनियादी और बेसिक है।

सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने बताया कि बीजापुर जिला अतिपिछड़ा और संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण अधिकाश जनता के पास सरकारी दस्तावेज़ नही होता है इस वजह से बैंकों में खाता तक नही है। और गांवों से बैंकों की दूरी काफ़ी ज़्यादा  है इस लिए सीपीआई ने सरकार से मांग किया है कि तेंदुपत्ता संग्रहण कार्य का पैसा नगद भुगतान किया जाए। जिससे अंदरूनी क्षेत्र के आम जनता को असुविधा का सामना नही करना पड़े, . वहीं दूसरा मांग यह है कि विगत तीन वर्षों से तेंदूपत्ता का बोनस राशि अप्राप्त है। जिसे जल्द से जल्द तत्काल वितरण किया जाए।

3. इसी तरह बीजापुर में संचालित जिला अस्पताल में सारे सुविधाएं मुहैया कर अस्पताल की स्थिति सुदृढ़ किया जाए।

  1. पोटाकेबिन छात्रावासों में st sc obc के बच्चों के साथ शोषण बंद हो और शासन से प्राप्त सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
    5.बस्तर संभाग में पेशा कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराते हुए ग्रामसभा को पूर्ण अधिकार दिया जाए।
    6 . बस्तर में पाए जाने वाले बेशकीमती वनोपज। टोरा, महुआ, आम, चिरौंजी, इमली, काजू, आदि वनोपज को सरकार समर्थन मूल्य से खरीदे।
    7 तेंदुपत्ता का दर 5.50 रु से बढ़ाकर 8रु किया जाए ऐसे तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर सीपीआई जिला सचिव कमलेश झाड़ी और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष  संभैया धनुर जी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और मुख्यमंत्री  के नाम  कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही दोनों नेताओं ने  सरकार को चेताया है कि इन मांगो को अगर सरकार के द्वारा जल्द ही अमल में नहीं लाया गया तो हम आम जनता की समस्या को लेकर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।।
    इस दौरान सीपीआई जिला परिषद् के सचिव कमलेश झाड़ी, सह सचिव राजू तेलाम, जेम्स कुड़ियाम, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संभैया धनुर, मधु बघेल,कोवा राम हेमला, आयतू तेलाम, मंगू रिंकू , आयतू तेलाम, मंगू, सुरेश, रिंकू, संजय झाड़ी, नूतन तेलाम, सुकलू तेलाम आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *