भाजपा सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती- कांग्रेस
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव कर प्रदेश के दुर्ग जिले के समोसा गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि “दुर्ग जिले के समोदा गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती किये जाने का मामला उजागर होने से स्पष्ट हो गया है कि, राज्य की भाजपा सरकार नशे के कारोबार को संरक्षण देकर प्रदेश के युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास कर रही है। पिछले दो वर्षों में शराब, गांजा, अफीम, हिरोईन जैसे नशे के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिये सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे हैं।”

लालू राठौर ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में नशे की करोबार को संरक्षण दे रही है जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया है। इस दौरान पूर्व जिला
पंचायत अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतीय उद्दे, लच्छू राम मौर्य, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत टाटी, महामंत्री सुखदेव नाग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अवलम, रमेश यालम, रमेश पमभोई, अशोक माड़े, नकुल ठाकुर, मंगल राना, मनोज यालम, पुरुषोत्तम सल्लूर, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटम, उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजना चौहान, महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव शेख रजिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, सोमारू राम कश्यप, जनपद सदस्य अनिता तेलम, पूर्व जनपद सदस्य रेंगा नागेश, केजी सत्यम, अंकित सिंग, सुरेश सोड़ी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
