पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भैरमगढ़ में कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयाँ
बीजापुर। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के जन्मोत्सव के अवसर पर उनके गृह स्थान भैरमगढ़ में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुबह से ही भैरमगढ़ स्थित निवास पर लोगों की भीड़ लगी रही। भाजपा कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कई लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशियां भी साझा कीं।
जन्मोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर समर्थक और युवा कार्यकर्ता जमकर नाचे और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी कार्यकर्ताओं के साथ कुछ समय तक डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि महेश गागड़ा क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं। जन्मदिवस के इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के बीच आपसी आत्मीयता और उत्साह को और मजबूत किया।
