214 बटालियन सी.आर.पी.एफ. द्वारा कोईटपाल में किया गया सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन।

बीजापुर:- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ सेक्टर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (परिचालन) रेंज बीजापुर सी.आर.पी.एफ. के निर्देशानुसार आज दिनांक-17/03/2026 को के. डी. जोशी कमाण्डेन्ट-214 बटा0 की अध्यक्षता में कोईटपाल, बीजापुर जिले में स्थित ई/214 समवाय द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा प्रतिवर्ष अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले गाँवों में जनकल्याणकारी योजना के तहत जनसंपर्क एंव स्थानीय नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार दैनिक उपयोग की वस्तुए प्रदान की जाती है।

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामवासियों को उनके आवश्यकता के अनुसार सामान का वितरण किया गया। जिसमें सोलर लैम्प लाइट, प्लेट, गिलास, डेगचा, पतीला, मच्छरदानी, सिलाई मशीन, पानी टंकी, लुंगी-साडी, चप्पल, कम्बल व खेल सामाग्री भी जैसे किकेट किट, वॉलीबाल, फुटवॉल आदि वितरित किये गये। इस कार्यक्रम में तुमनार, कोडेनार, पाटेलपारा, पुजारीपारा, नयापारा, पेदापारा, एंव कोइतपाल गाँवों के लगभग 270 ग्रामवासी जिसमें 140 पुरुष एवं 130 महिलाएं लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त फ्री मेडिकल कैम्प के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी-214 बटालियन द्वारा नागरिको की चिकित्सीय जाँच की गई एंव जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।

के.डी. जोशी ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि सी.आर.पी. एफ. के द्वारा अन्दरुनी ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाने के पश्चात आस-पास के इलाके में विकास का एक नया अध्याय शुरु हुआ। जिसके तहत ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने हेतु रोड इत्यादि का निर्माण प्रारम्भ हुआ है। आगे भी इन क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज होगी जिसका फायदा यहां के ग्रामीणों और युवा पीढी को होगा। सी.आर.पी.एफ. सदा से ही राष्ट्र एवं नागरिकों की सुरक्षा में तत्पर रही है एंव ग्रामीणों के लिये सुरक्षा प्रदान करने हेतु दृढ संकल्पित है। सुरक्षा के अलावा सी.आर.पी.एफ. जनसंपर्क हेतु हमेशा प्रयासरत रहती है एंव ग्रामीणों के सहयोग के लिये सदैव तत्पर रहती है। अन्त में उन्होनें ग्रामीणों को हर संभव सहायता करने की वचनवद्वता दोहराई।

अन्त में, सी.आर.पी.एफ. द्वारा किये गये इस आयोजन की ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों ने बताया कि सी.आर.पी.एफ की मौजूदगी से उनके अन्दर एक सुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *