भैरमगढ़ के मंगलनार में संपन्न हुआ 3 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

बीजापुर :- जिले में भैरमगढ विकासखंड के ग्राम मंगलनार में मंगलवार को वेदमाता गायत्री और परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य व गुरू माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म सरंक्षण में फुलसुन्दरी माता गुडी में 3 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया । वैदिक मंत्रों व युग संगीत के माध्यम से शांतिकुंज हरिद्वार से संचालित होने वाले युग निर्माण के सप्त आंदोलनों की जानकारी दी गई । यज्ञ में मंगलनार के अलावा आसपास के सैकड़ो आस्थावान परिजनों तथा माताओं ने बढ़-चढ़ कर इस पुनीत कार्य में भाग लिया । यज्ञ में लोक कल्याण के उद्देश्य से आहुतियां समर्पित की गई और विभिन्न संस्कार दीक्षा, पुंसवन, विद्यारंभ, एवं मुंडन आदि संस्कार निशुल्क संपन्न हुए । दशरु राम पदामी जी, सरजू राम भास्कर, मुन्ना लाल भास्कर एवं पवन तेलामी की संगीतमय टोली द्वारा युग परिवर्तन की दिशा में गायत्री परिवार द्वारा विचार क्रांति अभियान के चेतना के बीज अपनी वाणी से प्रभावशाली रुप से अंकुरित करते हुए सम्पन्न कराया गया। मंगलनार के परिजन सरपंच, पटेल, गायता, पेरमा, पुजारी सभी के उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *